चैतन्यलोक
देश

निज्जर हत्याः बिश्नोई गैंग समेत 3 गिरोहों पर यूएस-कनाडा में FBI का बड़ा एक्शन, 24 गिरफ्तार

Author

Admin

08 Jul 2026 | 11:49 AM
निज्जर हत्याः बिश्नोई गैंग समेत 3 गिरोहों पर यूएस-कनाडा में FBI का बड़ा एक्शन, 24 गिरफ्तार

अमेरिका की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (FBI) ने भारत के जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और दो अन्य भारत स्थित क्रिमिनल सिंडिकेट के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की है। 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' (Operation Hard Ball) नाम के इस बेहद गोपनीय और सुनियोजित मिशन के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप के 50 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। इस कार्रवाई में अब तक 24 आरोपियों/अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) के अनुसार, कई वर्षों की गहन जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। तीन अलग-अलग संघीय अभियोगों (indictments) में कुल 37 आरोपियों के खिलाफ नामजद मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 24 को कैलिफोर्निया, इंडियाना, जॉर्जिया (अमेरिका), कनाडा और स्पेन से दबोचा गया है, जबकि 10 आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

इस कार्रवाई के केंद्र में तीन प्रमुख गिरोह हैं:

लॉरेंस बिश्नोई गैंग

जग्गू भगवानपुरिया गिरोह

रविंदर सिंह ढांडा का ड्रग नेटवर्क

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर