इंदौर। नागर ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने इंदौर जोन-4 के पुलिस उपायुक्त (DCP) सुनील मेहता का पुष्पहार और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। पुलिस उपायुक्त का पदभार संभालने के बाद समाज की ओर से यह उनका पहला औपचारिक अभिनंदन समारोह था।
कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष केदार रावल, योगेश शर्मा, प्रभात नागर, दीपक शर्मा, आशीष मेहता, प्रदीप मेहता, इंदौर अध्यक्ष पं. अशोक भट्ट, विनोद नागर, युवा अध्यक्ष दिव्यांश शर्मा, आनंद शर्मा, अश्विन शर्मा, सुमित व्यास, विनीत नागर, उमेश दवे, हितेश नागर, जुगल नागर सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
समाजजनों ने कहा कि सुनील मेहता अपने सेवा काल के प्रारंभिक दौर से ही सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और हमेशा समाज के लोगों के सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं। इसी भावना के सम्मान स्वरूप उनका अभिनंदन किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान डीसीपी सुनील मेहता ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि नागर ब्राह्मण समाज एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित करे। इस कार्यशाला में वे लोगों को पुलिस से जुड़े छोटे-मोटे मामलों के समाधान, कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी और पुलिस से प्रभावी संवाद के बारे में मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को निवेश (Investment) और वित्तीय जागरूकता जैसे विषयों पर भी विशेषज्ञ मार्गदर्शन देने का प्रयास करेंगे।
समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के सदस्यों ने डीसीपी सुनील मेहता के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं।