चैतन्यलोक
मध्य प्रदेश

दिग्विजय सिंह का राजनीति से संन्यास, अब धर्म के लिए लड़ेंगे

Author

Admin

08 Jul 2026 | 11:45 AM
दिग्विजय सिंह का राजनीति से संन्यास, अब धर्म के लिए लड़ेंगे

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है, ‘अब वे धर्म की रक्षा करेंगे. राम मंदिर चढ़ावा चोरी की लड़ाई लडेंगे।’ पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने अब कुछ देर पहले संन्यास की घोषणा की है। यहां बता दें, दिग्विजय सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल जून महीने में खत्म हुआ है।

उम्र के 80वें बसंत को पूरा करने की ओर बढ़ रहे, दिग्विजय सिंह ने कहा है, ‘पार्टी ने उन्हें 5 बार विधायक, दो बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा का सदस्य पद दिया। अनेक तरह के पद उन्हें पार्टी ने संगठन में दिए। राजनीति की अपनी पूरी पारी वे खेल चुके हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा है, ‘मैं सनातन धर्म को समझता हूं, भाजपा, वीएचपी और आरएसएस को भी समझता हूं। अब मेरा मिशन धर्म की रक्षा करना है, अब कोई राजनीति नहीं करूंगा, अपनी आखिरी सांस तक आस्था की रक्षा करनी है।’

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर