चैतन्यलोक
मध्य प्रदेश

MP Weather Update: 4-5 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Author

Editor

02 Aug 2026 | 04:28 PM
MP Weather Update: 4-5 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर रहेगा, लेकिन 4 और 5 अगस्त से उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इंदौर और उज्जैन में फिलहाल तेज बारिश के आसार कम हैं और लोगों को कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।

अगले दो दिनों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर सहित अधिकांश शहरों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। फिलहाल किसी भी जिले के लिए अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

4 और 5 अगस्त को छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, सीधी, रीवा, मऊगंज, निवाड़ी और टीकमगढ़ समेत करीब 15 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया और मध्य प्रदेश से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन के कारण यह बदलाव देखने को मिलेगा।

इस मानसून सीजन में प्रदेश के 43 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर, रीवा, नर्मदापुरम और ग्वालियर जैसे जिले अब भी सामान्य बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जबकि केवल 12 जिलों में औसत से अधिक वर्षा हुई है।

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर