चैतन्यलोक
मध्य प्रदेश

महाकाल की पहली सवारी से पहले प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने दिए गड्ढे भरने और नालियां ढकने के निर्देश

Author

Editor

02 Aug 2026 | 11:38 AM
महाकाल की पहली सवारी से पहले प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने दिए गड्ढे भरने और नालियां ढकने के निर्देश

उज्जैन। श्रावण मास में निकलने वाली बाबा महाकाल की पहली सवारी से पहले जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सोमवार, 3 अगस्त को महाकालेश्वर मंदिर से निकलने वाली पारंपरिक सवारी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा और महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने शनिवार देर रात सवारी मार्ग का पैदल निरीक्षण किया।

निरीक्षण सती गेट से शुरू होकर छोटा सराफा, गोपाल मंदिर, टंकी चौराहा, ढाबा रोड, सत्यनारायण मंदिर, कार्तिक चौक, गणगौर दरवाजा होते हुए रामघाट तक किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सवारी निकलने से पहले मार्ग पर पड़ी निर्माण सामग्री तत्काल हटाई जाए, सभी फिनिशिंग कार्य पूरे किए जाएं, सड़क के गड्ढों की मरम्मत की जाए और खुली नालियों को ढकने का कार्य प्राथमिकता से पूरा किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि महाकाल की सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं, इसलिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम दर्शन का अनुभव उपलब्ध कराना है।

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर