चैतन्यलोक
इंदौर

इंदौर पुलिस का अपराधियों पर बड़ा एक्शन, 3 कुख्यात बदमाश जिलाबदर, 8 आदतन अपराधियों पर निर्बंधन आदेश

Author

Editor

01 Aug 2026 | 06:41 PM
इंदौर पुलिस का अपराधियों पर बड़ा एक्शन, 3 कुख्यात बदमाश जिलाबदर, 8 आदतन अपराधियों पर निर्बंधन आदेश

इंदौर। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न थाना क्षेत्रों के 11 आदतन अपराधियों के खिलाफ कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए 3 कुख्यात बदमाशों को जिलाबदर और 8 अन्य अपराधियों पर निर्बंधन आदेश जारी किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार संबंधित अपराधियों के खिलाफ हत्या, मारपीट, लूट, अवैध वसूली और अन्य गंभीर धाराओं में पहले से कई मामले दर्ज हैं। पूर्व में की गई कार्रवाई के बावजूद उनकी आपराधिक गतिविधियों में सुधार नहीं आया, जिससे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसके बाद मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत कार्रवाई की गई।

जिलाबदर किए गए तीन बदमाशों को निर्धारित अवधि तक इंदौर जिले और उससे लगे सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमा से बाहर रहने के आदेश दिए गए हैं। वहीं 8 आदतन अपराधियों को नियमित थाना हाजिरी, किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने सहित कई शर्तों के साथ निर्बंधित किया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी आरोपी निर्बंधन आदेश की शर्तों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इन मामलों में शासन की ओर से एडीपीओ अजय प्रताप बुंदेला ने प्रभावी पैरवी की।

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो Sports श्रेणियाँ ई-पेपर