कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। पुरुष F57 शॉटपुट स्पर्धा में सोमन राणा ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया, जबकि शुभम जुयाल ने रजत पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को इस स्पर्धा में वन-टू फिनिश दिलाई।
सोमन राणा ने अपने सर्वश्रेष्ठ 13.40 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं शुभम जुयाल ने 13.28 मीटर का थ्रो कर सिल्वर मेडल हासिल किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ भारत ने पैरा एथलेटिक्स में अपनी मजबूत उपस्थिति एक बार फिर साबित की।
इससे पहले महिला F57 शॉटपुट स्पर्धा में शर्मिला धनकर ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। अब पुरुष वर्ग में सोमन राणा और शुभम जुयाल के शानदार प्रदर्शन से भारत ने F57 शॉटपुट में गोल्ड और सिल्वर दोनों पदक अपने नाम कर लिए।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के लिए गर्व का विषय बनता जा रहा है और पदक तालिका में भारत की स्थिति भी लगातार मजबूत हो रही है।