चैतन्य लोक
इंदौर

भाजपा विधायक के पीए पर केस, सफाई में कहा- मैं दो दिन से इंदौर से बाहर, मेरे नाम झूठा केस

Author

Admin User

08 Jun 2026 | 10:27 AM
भाजपा विधायक के पीए पर केस, सफाई में कहा- मैं दो दिन से इंदौर से बाहर, मेरे नाम झूठा केस

इंदौर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद राजनीतिक रंग ले चुका है। पुलिस ने सात लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें विधायक मालिनी गौड़ के पीए प्रणय चितौड़ा भी शामिल है।  प्रणय चितौड़ा ने खुद को साजिश के तहत फंसाए जाने का आरोप लगाया है।

भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे और संघ कार्यकर्ता के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें इंदौर क्षेत्र क्रमांक 4 से विधायक मालिनी गौड़ का पीए प्रणय चित्तौड़ा भी शामिल है। प्रणय ने कहा कि वे दो दिन महेश्वर में थे, लेकिन उनका नाम झूठा फंसाया गया है।

विवाद की वजह कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर हुई बात बताई जा रही है। इसके बाद इंदौर की राजनीति गरमा गई है। विवाद पुलिस तक पहुंचा और संघ से जुड़े धड़े का पलड़ा भारी पड़ा। पुलिस ने वीरेंद्र शेंडगे के अलावा गिरीश शेंडगे, शानू उर्फ सौरभ दिघे, मनीष डेमालिया, प्रशांत सोनी, प्रणय चितौड़ा, अमित कोकाटे और अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

स्रोत:
amarujala

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणी करने के लिए लॉग इन या रजिस्टर करें।

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!

होम वीडियो श्रेणियाँ ई-पेपर मेरे लेख